जवाहर कला केंद्र में इंटीग्रेटिव कैंसर केयर कॉन्फ्रेंस का समापन

जयपुर, 10 फरवरी 2026(न्याय स्तंभ)। जवाहर कला केंद्र में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंटीग्रेटिव कैंसर केयर कॉन्फ्रेंस का सफल समापन हुआ। इसका आयोजन संजीवनी – लाइफ बियॉन्ड कैंसर संस्था द्वारा किया गया, जिसमें कैंसर की रोकथाम, समग्र उपचार, पुनर्वास और मरीजों को एक ही छत के नीचे समग्र सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
संस्था की संस्थापक रूबी अहलूवालिया ने बताया कि सम्मेलन में एसएमएस हॉस्पिटल, अपेक्स, नारायण, बॉम्बे, मणिपाल और एचसीजी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों के ऑन्कोलॉजिस्ट व विशेषज्ञों ने भाग लिया और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों व समग्र केयर मॉडल पर अपने विचार साझा किए।
ऑन्कोलॉजी इंचार्ज हेमराज गुप्ता के अनुसार सम्मेलन के दौरान लगभग 300 कैंसर मरीजों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी अर्चिता वर्मा ने निभाई।
इस अवसर पर डांस मूवमेंट थैरेपी सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। राजस्थान में पहली बार आयोजित इस सम्मेलन में चिकित्सकों, कैंसर सर्वाइवर्स, नर्सिंग स्टाफ, समाजसेवियों और स्वयंसेवकों ने भाग लेकर इसे सफल 

Related Articles