जयपुर, 26 जनवरी 2026(न्याय स्तंभ)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया। मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही वह दल है जिसने संविधान का सही मायनों में सम्मान किया है।
उन्होंने कहा कि संविधान देश को अनुशासन, समानता और मजबूत कानून व्यवस्था का मार्ग दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पदभार ग्रहण के समय संविधान को मस्तक पर लगाने का उल्लेख करते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप काम कर रही है।
राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य आम नागरिक को विकास के अवसर देकर देश की प्रगति में सहभागी बनाना है। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।