भाजपा कार्यालय जयपुर में रंगोत्सव की धूम

डॉ. मनीषा सिंह ने दी होली की शुभकामनाएँ

 

जयपुर, 03 मार्च 2026(न्याय स्तंभ)। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनीषा सिंह ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी मनमुटाव भुलाकर समाज में भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। भाजपा को एक परिवार बताते हुए उन्होंने कहा कि इस परिवार के साथ होली मनाना विशेष आनंद का अनुभव है।
डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। हाल ही में प्रस्तुत बजट में आमजन, किसानों और युवाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह होली प्रदेश में नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आएगी।
समारोह में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र शेखावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीतों पर नृत्य और मिठाई वितरण के साथ होली का उत्सव मनाया गया।

Related Articles