भाजपा महामंत्री गोठवाल ने शिव सरोवर में चलाया स्वच्छता अभियान
जयपुर,18 जून 2025 (न्याय स्तंभ)। भाजपा प्रदेश महामंत्री और खंडार विधानसभा विधायक जितेंद्र गोठवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण अभियान’ के तहत बुधवार को चौथ का बरवाड़ा मंडल के शिव सरोवर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान गोठवाल ने 365 दिन 365 पौधारोपण संकल्प के तहत पौधारोपण भी किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत चौथ का बरवाड़ा मण्डल में ”मण्डल संकल्प सभा” भी आयोजित की। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत 2047 का संकल्प दिलवाया। ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया।