BREAKING NEWS
Search

स्वच्छता रैंकिंग में जयपुर की ऐतिहासिक छलांग

166

दोनों नगर निगमों को मिले नए आयुक्त, और शहर को मिली नई रफ्तार”

जयपुर। 17 जुलाई 2025 (न्याय स्तंभ)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में राजधानी जयपुर के दोनों नगर निगम — ग्रेटर और हेरिटेज ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। जहां नगर निगम ग्रेटर 173वें स्थान से सीधे 16वें पायदान पर पहुंचा, वहीं हेरिटेज नगर निगम ने 171वीं रैंक से छलांग लगाकर 20वें स्थान पर अपनी जगह बना ली है।

इस बड़ी सफलता का श्रेय जहां निगमों की मेहनतकश टीम को जाता है, वहीं यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों नगर निगमों के नवनियुक्त आयुक्तों का “पगफेरा” शहर के लिए बेहद शुभ रहा।

ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त गौरव सैनी और हेरिटेज निगम की आयुक्त डॉ. निधि पटेल के पदभार ग्रहण करने के साथ ही दोनों नगर निगमों के लिए ये अच्छी खबर मिली है। वैसे भी इन दोनों अधिकारियों ने आते ही शहर की ज़मीनी हकीकत को समझा और तुरंत सुधार की दिशा में सख्त कदम उठाए।

वहीं इस बदलाव की नींव रखने में बड़ी भूमिका निभाई है दोनों निगमों के स्वास्थ्य उपायुक्तों हेरिटेज के देवानंद शर्मा और ग्रेटर निगम के ओमप्रकाश थानवी। इन दोनों अधिकारियों ने पूरे मनोयोग से सफाई व्यवस्था को समय रहते संभाला और हर छोटे-बड़े मुद्दे पर बारीकी से निगरानी रखी। दिन-रात मेहनत कर, सफाई कर्मियों को सक्रिय किया और व्यवस्थाओं को पटरी पर लाया।

जहां पहले जगह-जगह कचरे के ढेर और बदबू की शिकायतें आम थीं, आज वही इलाके साफ-सुथरे नजर आ रहे हैं। रैंकिंग में यह जबरदस्त सुधार सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि एक बदले हुए सिस्टम और सोच का परिणाम है।

जयपुरवासियों के लिए यह सिर्फ स्वच्छता की जीत नहीं, बल्कि प्रशासनिक दृढ़ता, सही नेतृत्व और जमीनी मेहनत की कहानी है।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *