BREAKING NEWS
Search

श्रीगंगानगर कांग्रेस जिला महामंत्री सहित 3 नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

47


जयपुर, 17 जून 2025 (न्याय स्तंभ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और विकास की नीतियों से प्रेरित होकर कांग्रेस नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने श्रीगंगानगर जिले के कांग्रेस जिला महासचिव जवाहर लाल अग्रवाल, नगर पालिका केसरीसिंहपुर अध्यक्ष सुमित्रा रानी अग्रवाल और कांग्रेस नेता लक्की चावला को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा तथा श्रीगंगानगर से पृथ्वीपाल सिंह, महेंद्र कुमार, गुरूप्रीत सिंह बराड भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जो पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है। नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया और पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *