BREAKING NEWS
Search

कार्तिक छठ पर श्री श्याम गौसेवा समिति ने किया गायों को चारा, गुड़ और खल का वितरण

78

जयपुर, 13 अक्टूबर 2025(न्याय स्तंभ) । कार्तिक छठ के अवसर पर श्री श्याम गौसेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को चिंताहरण काले हनुमान जी गौशाला, प्रजापति विहार, मानसरोवर में गायों की सेवा हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की ओर से एक गाड़ी सूखा चारा, हरा चारा, गुड़ और खल का वितरण किया गया।
समिति द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में गायों के स्वास्थ्य और सर्दी से बचाव की दृष्टि से पौष्टिक चारे का वितरण किया गया। मौके पर संत मनोहर दास महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “गायों में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। गाय की पीठ पर हाथ फेरने मात्र से दरिद्रता का नाश होता है।”
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टेलर ने बताया कि हर माह अमावस्या के दिन गायों की सेवा के लिए चारा और गुड़ वितरित किया जाता है, लेकिन इस बार दीपावली के कारण अमावस्या से पहले कार्तिक छठ पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, अशोक प्रजापत, सुरेन्द्र बैरवा, संजय कुमार मीणा, हनुमान सहाय, गणेश नारायण, विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत, किशोरी लाल बैरवा, अरुण शर्मा, रामफूल, कन्हैया लाल लुगरिया, भंवर लाल बैरवा, कन्हैया शर्मा, अरविंद टेलर, राशिद, मेधराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्तिक छठ की पूर्व संध्या पर निशुल्क भोजन वितरण
समिति की ओर से कार्तिक छठ की पूर्व संध्या पर अनाथ और निशक्तजनों के लिए निशुल्क भोजन वितरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने नव-नियुक्त किशोर लाल बैरवा व भंवर लाल बैरवा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
किशोर लाल बैरवा ने बताया कि हर माह की तरह इस बार भी लगभग तीन सौ लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया गया।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *