जयपुर , 10 सितंबर 2025(न्याय स्तंभ) । सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 96 तिवाड़ी कॉलोनी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज कांग्रेस पार्षद शिवराज गुर्जर और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बदहाल हालत को लेकर जमकर हल्ला बोला।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इलाके की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में त्रस्त है। पेयजल संकट ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है, सड़कें और नालियां खस्ताहाल पड़ी हैं, बेरोज़गारी ने युवाओं को हताश कर रखा है और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव आम लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है। आरोप लगाया गया कि इन गंभीर समस्याओं के बावजूद सरकार और जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्षद शिवराज गुर्जर जनता की परेशानी सुनने तक को तैयार नहीं हैं और केवल कुर्सी तक सीमित होकर बैठे हुए हैं। सुभासपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। नारेबाज़ी करते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि जनता अब और चुप नहीं बैठेगी और इस गूंज को विधानसभा तक पहुँचाया जाएगा।

प्रादेशिक
सांगानेर में उबाल, सुभासपा का सरकार और पार्षद शिवराज गुर्जर के खिलाफ प्रदर्शन
By NyaystambhSep 10, 2025, 11:11 am0
TAGBhajan lal sharma Cmo rajasthan Government or rajasthan Jaipur breaking news Nagar nigam greater Nagar nigam heritage Nagar nigam jaipur RAJASTHAN GOV
Previous Postराजस्थान पुलिस मुख्यालय से राहत भरी खबर, अपराधों और इस्तगासों में बड़ी गिरावट
Next PostUrban cooperative बैंक का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113