BREAKING NEWS
Search

RSS के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विजयदशमी कार्यक्रम में संघ की सेवाओं का अतिथियों ने किया उल्लेख

172

जयपुर, 3 अक्टूबर 2025(न्याय स्तंभ)।मालवीय नगर स्थित मॉडल टाउन बस्ती तिकोना पार्क, इनकम टैक्स कॉलोनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं शस्त्र पूजन से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन, अमृत वचन और काव्य गीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि दिलीप राठौर (निदेशक, दूरसंचार विभाग, नई दिल्ली) ने अपने उद्बोधन में संघ की यात्रा “शून्य से शतक” तक के दौरान समाजहित में किए गए सेवाकार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष पर भारत सरकार द्वारा जारी डाक टिकट और ₹100 के स्मारक सिक्के की जानकारी भी साझा की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकुल गुप्ता (हार्मोन रोग विशेषज्ञ, अपेक्स हॉस्पिटल) ने संघ को 100 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र के प्रति संघ के समर्पण भाव की प्रशंसा की।
बौद्धिककर्ता हुकुम सिंह (कार्यक्रम अधिकारी, साक्षरता निदेशालय एवं भाग संपर्क प्रमुख, संघ) ने संघ की स्थापना से वर्तमान तक की संघर्षमयी यात्रा का वर्णन किया। उन्होंने डॉ. हेडगेवार और गुरुजी गोलवलकर के त्याग, समर्पण और दृढ़ निश्चय को स्मरण करते हुए संघ की प्रेरणादायी परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ की पंच परिवर्तन अवधारणा – सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण चेतना, स्वदेशी जागरण और नागरिक कर्तव्य बोध – को भारत के विकास की नींव बताया और कहा कि इन आयामों के माध्यम से ही देश विकसित भारत बनने की राह पर आगे बढ़ेगा। अंत में संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *