BREAKING NEWS
Search

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन का जयपुर संभागीय अधिवेशन सम्पन्न

148

जयपुर, 31 अगस्त 2025 (न्याय स्तंभ)। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ) का जयपुर संभागीय अधिवेशन शनिवार को केन्द्रीय बस स्टैंड, सिन्धी कैम्प, जयपुर में सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन सत्र के अवसर पर आरएसएस के प्रशांत, फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष आनंद सिंह नयाल, मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री को डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य वक्ता राजबिहारी शर्मा (अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, भामसं), राजेन्द्र सिंह डाबी (प्रदेशाध्यक्ष, भामसं), हरिमोहन शर्मा (प्रदेश महामंत्री, भामसं), महेश चतुर्वेदी (अखिल भारतीय मंत्री, बीपीएमएम) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह (संभाग अध्यक्ष, फेडरेशन) ने की।

अधिवेशन में विशेष रूप से सत्यनारायण शर्मा (प्रदेश महामंत्री, फेडरेशन), वरुण तिवाड़ी (संरक्षक, फेडरेशन), विनोद कुमार गुप्ता (संरक्षक, फेडरेशन),मक्खन लाल काण्डा (प्रदेश उपाध्यक्ष, भामसं), तारा चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भामसं), मुरारी लाल शर्मा (प्रदेश महामंत्री, से.मि. कर्म. महासंघ एवं अधिवेशन संयोजक), उपमहामंत्री रणजीत सिंह गुर्जर (अधिवेशन संयोजक), अक्षय कुमार मीना, महेन्द्र शर्मा, योगेश शर्मा, ओमवीर शर्मा एवं फेडरेशन के सभी संभागीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अधिवेशन में संगठनात्मक मजबूती, परिवहन निगम कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके समाधान, श्रमिक हितों की रक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *