जयपुर, 1 फरवरी 2026 (न्याय स्तंभ)। “मुख्यमंत्री जी मैं भाकर बाबा का भांकरोटा हूं, बदहाल सड़कों और अवैध अतिक्रमण से मुझे मुक्ति दिलाओ” यह कोई भावनात्मक नारा नहीं बल्कि सांगानेर विधानसभा के भांकरोटा क्षेत्र की सच्चाई बन चुका दर्द है जो अब सीधे राजस्थान के मुख्यमंत्री और सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा से जवाब मांग रहा है, भांकरोटा इलाके में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि आम नागरिक का घर से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है, जगह-जगह सड़के खुदी पड़ी हैं, खुले गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, न कोई चेतावनी बोर्ड है और न ही सुरक्षा व्यवस्था, ऊपर से बेतरतीब वाहन पार्किंग और अवैध अतिक्रमण ने सड़कों को इतना संकरा कर दिया है कि हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि सांगानेर विधानसभा का बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री के लिए सिर्फ कागजों और पोस्टरों तक सीमित रह गया है, जमीनी हकीकत देखने वाला कोई नहीं है, भांकरोटा में सरकारी तंत्र पूरी तरह नदारद नजर आता है, नगर निगम, जेडीए और यातायात विभाग तीनों ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं, अतिक्रमणकारियों ने सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को कब्जे में ले रखा है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा होता है, जनता का कहना है कि विधायक भजनलाल शर्मा और सांसद मंजू शर्मा चुनाव के समय तो वोट मांगने आते हैं लेकिन जीतने के बाद भांकरोटा की सुध लेने कोई नहीं पहुंचता।
लोग पूछ रहे हैं कि क्या भांकरोटा सांगानेर विधानसभा का हिस्सा नहीं है या फिर यहां के लोग सरकार के लिए दोयम दर्जे के नागरिक हैं, बदहाल सड़कों के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तक जाम में फंस जाती है जिससे जान का खतरा बना रहता है, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो यहां जन आक्रोश कभी भी विस्फोट का रूप ले सकता है, भांकरोटा की जनता अब सरकार से सिर्फ आश्वासन नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई चाहती है और अवैध अतिक्रमण हटाने, सड़कों की मरम्मत और व्यवस्थित ट्रैफिक की मांग को लेकर सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कटघरे में खड़ा कर रही