जयपुर, 03 दिसम्बर 2025। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गीता जयंती पर कहा कि तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में गीता का संदेश बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि गीता का योग, कर्मयोग और ज्ञानयोग मनुष्य को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करते हैं।
अजमेर स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने शहर के मंदिरों के पुजारियों और संतों का सम्मान किया तथा उन्हें गीता की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि गीता जयंती आत्मज्ञान व कर्त्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
देवनानी ने निष्काम कर्म, सत्य, समभाव और धैर्य को गीता का मूल संदेश बताते हुए इसे मानव जीवन का सच्चा मार्गदर्शक ग्रंथ बताया।