BREAKING NEWS
Search

गुजरात में दुनिया के सबसे पुराने बंदरगाह लोथल पहुंचे शेखावत

27

केंद्रीय मंत्री बोले, पर्यटन के अनुरूप भी यह अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक स्थल

शेखावत ने पर्यटन की भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर अधिकारियों से चर्चा की

अहमदाबाद, 10 अप्रैल (न्याय स्तंभ)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को गुजरात के लोथल में एएसआई कार्यस्थल का दौरा किया। शेखावत ने कहा कि भारत की महान समुद्री विरासत को जानने और समझने के लिए गुजरात का लोथल एक उत्कृष्ट स्थान है। यह ज्ञात रूप से दुनिया का सबसे पुराना बंदरगाह था।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दो घंटे से अधिक समय तक लोथल की एएसआई साइट पर व्यतीत किया। शेखावत ने कहा कि सिंधु सभ्यता के अवशेषों के साथ यहां संग्रहालय में उस दौर के जन जीवन से संबंधित अति दुर्लभ वस्तुएं प्रदर्शित हैं। एएसआई ने इसे साल 1954 में खोजा था।

शेखावत ने कहा कि लोथल दुनिया में प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति को लेकर विख्यात है। यह इतिहस में सभ्यताओं और विचारों का संगम स्थल रहा है। यह एक महत्वपूर्ण समुद्री केंद्र है। हजारों साल पहले के पूर्वजों की प्रतिभा की निशानियां हैं।

शेखावत ने कहा कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जा रहा है। पर्यटन के अनुरूप भी यह अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक है। शेखावत ने यहां पर्यटन की भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर अधिकारियों से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शेखावत ने कहा कि एएसआई ने संग्रहण और संरक्षण के सराहनीय कार्य किए हैं।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *