जयपुर, 5 अक्टूबर 2025 (न्याय स्तंभ) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर महानगर में इस वर्ष विजयादशमी उत्सव ऐतिहासिक और व्यापक स्तर पर मनाया गया। 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित इस पर्व में संघ की 291 बस्तियों में एक साथ कार्यक्रम हुए, जिनमें लगभग 58,200 स्वयंसेवक, कार्यकर्ता और समाजबंधु शामिल हुए। अधिकांश स्थानों पर मातृशक्ति मुख्य अतिथि रहीं। साहित्य स्टॉलों पर राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पुस्तकों की उल्लेखनीय बिक्री हुई।
मुख्य कार्यक्रम में सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि “संघ की यात्रा संगठन ही नहीं, राष्ट्र के गौरव, कर्तव्य और दृष्टिबोध की यात्रा है।”
अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश, दुर्गादास, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, प्रांत प्रचारक बाबूलाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर उद्बोधन दिए।
वक्ताओं ने संघ के शताब्दी वर्ष को राष्ट्रजागरण की यात्रा बताते हुए समाज को “पंच परिवर्तन” — स्वबोध, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य — के संकल्प से जोड़ने का आह्वान किया।
यह सात दिवसीय उत्सव संघ की शताब्दी वर्ष की प्रस्तावना के रूप में समाज में एकता, ऊर्जा और वैचारिक जागरण का संदेश देकर संपन्न हुआ।
Home प्रादेशिक जयपुर महानगर में संघ का ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव: 291 बस्तियों में 58 हजार से अधिक लोग हुए शामिल

प्रादेशिक
जयपुर महानगर में संघ का ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव: 291 बस्तियों में 58 हजार से अधिक लोग हुए शामिल
By NyaystambhOct 05, 2025, 17:56 pm0
TAGBhajan lal sharma Cmo rajasthan Jaipur breaking news RAJASTHAN GOV Rastriya swaym sewak sangh Rss Rss shatabdi varsh Rss vijay dashmi utsav
Previous Postहेरिटेज सिटी में राजनीति और निगम की जुगलबंदी में पनपा अवैध भवन निर्माण माफिया!
Next Postखंडार विधायक ने कुस्तला में RSS पथ संचलन में भाग लिया, 2.19 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


