जयपुर, 04 अक्टूबर 2025 (न्याय स्तंभ)। डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन और अपेक्स यूनिवर्सिटी, मानसरोवर के तत्वावधान में इंटर लॉ कॉलेज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन अपेक्स स्कूल ऑफ लॉ, मानसरोवर में किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति अशोक कुमार जैन और पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा (सिविल लाइंस) उपस्थित रहे। बार अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत और कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट शशांक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर और आसपास के जिलों के लॉ कॉलेज के छात्रों ने डिबेट, शतरंज और क्विज में भाग लिया।
परिणामों में, डिबेट प्रतियोगिता में ईकफाई यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान हासिल किया, क्विज प्रतियोगिता में जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली विजेता रही, और शतरंज प्रतियोगिता में राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज ने बाज़ी मारी।

प्रादेशिक
जयपुर में इंटर लॉ कॉलेज प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन
By NyaystambhOct 04, 2025, 23:21 pm0
Previous Postखंडार विधायक ने कुस्तला में RSS पथ संचलन में भाग लिया, 2.19 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
Next Postदेवनानी ने लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113