BREAKING NEWS
Search

देवनानी ने नीट यूजी टॉपर महेश कुमार को दी बधाई

45

देवनानी ने कहा- मेहनत, लगन और समर्पण से होती है लक्ष्य की प्राप्ति

जयपुर, 15 जून 2025 (न्याय स्तंभ)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नीट यूजी में टॉपर रहे महेश कुमार पेसवानी को गौरवमयी सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने महेश कुमार से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी। देवनानी ने कहा कि राजस्थान के नोहर, हनुमानगढ़ के मेधावी छात्र और अजमेर के दोहिते महेश पेशवानी ने नीट यूजी में देश भर में प्रथम रैंक प्राप्त करके संपूर्ण राज्य को गौरांवित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दूरभाष पर महेश कुमार को उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि महेश कुमार की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। देवनानी से दूरभाष पर महेश कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष से बात करके उन्हें बहुत खुशी हुई है और जीवन में आगे चिकित्सा के क्षेत्र में वे देश की सेवा करेंगे।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *