BREAKING NEWS
Search

दीपावली से पहले कंज्यूमर केयर अभियान में बड़ी कार्रवाई, 72 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ₹1.86 लाख का जुर्माना

63


जयपुर, 13 अक्टूबर 2025 (न्याय स्तंभ)। दीपावली के मद्देनज़र उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेशभर में कंज्यूमर केयर अभियान शुरू किया है। पहले ही दिन विभागीय टीमों ने 97 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें से 72 फर्मों पर माप-तौल और पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पाए गए। इन पर ₹1.86 लाख का जुर्माना लगाया गया और 5 फर्मों के कांटे जब्त किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 13 से 19 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसका उद्देश्य व्यापारियों को सही माप-तौल के लिए पाबंद करना और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गलत माप-तौल या वस्तुओं की गुणवत्ता संबंधी शिकायत राज्य उपभोक्ता हैल्पलाइन 1800-180-6030 या व्हाट्सएप नंबर 72300-86030 पर दर्ज कराएं।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *