जयपुर, 13 अक्टूबर 2025 (न्याय स्तंभ)। दीपावली के मद्देनज़र उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेशभर में कंज्यूमर केयर अभियान शुरू किया है। पहले ही दिन विभागीय टीमों ने 97 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें से 72 फर्मों पर माप-तौल और पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पाए गए। इन पर ₹1.86 लाख का जुर्माना लगाया गया और 5 फर्मों के कांटे जब्त किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 13 से 19 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसका उद्देश्य व्यापारियों को सही माप-तौल के लिए पाबंद करना और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गलत माप-तौल या वस्तुओं की गुणवत्ता संबंधी शिकायत राज्य उपभोक्ता हैल्पलाइन 1800-180-6030 या व्हाट्सएप नंबर 72300-86030 पर दर्ज कराएं।
Home प्रादेशिक दीपावली से पहले कंज्यूमर केयर अभियान में बड़ी कार्रवाई, 72 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ₹1.86 लाख का जुर्माना

प्रादेशिक
दीपावली से पहले कंज्यूमर केयर अभियान में बड़ी कार्रवाई, 72 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ₹1.86 लाख का जुर्माना
By NyaystambhOct 13, 2025, 23:50 pm0
Previous Postभारतीय मजदूर संघ जयपुर की कार्यसमिति बैठक के आयोजन के साथ ही समरसता दिवस भी मनाया
Next PostSMS अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी सफलता की नई कहानी, आधुनिक तकनीक से की बेहद जटिल सर्जरी
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113