BREAKING NEWS
Search

देवनानी ने लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

67

जयपुर, 4 अक्टूबर 2025 (न्याय स्तंभ)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन स्थित अंबेडकर हाउस संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के भूतल पर डॉ. भीम राव अंबेडकर की कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और म्यूजियम में रहकर उनके दुर्लभ साहित्य का अध्ययन किया।

देवनानी ने बताया कि बाबा साहेब ने इसी मकान में रहकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन किया और सामाजिक न्याय, आर्थिक नीति तथा भारतीय समाज के विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किए। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि अंबेडकर हाउस भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण स्मारक स्थल है।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *