जयपुर, 16 सितम्बर 2025 (न्याय स्तंभ)। नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। इन शिविरों में आमजन की विभिन्न समस्याओं जैसे—साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज कनेक्शन, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, ट्रेड लाइसेंस, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना आवेदन आदि का एक ही स्थान पर निस्तारण किया जाएगा।
आयुक्त डाॅ. गौरव सैनी ने बताया कि शिविर वार्डवार सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक लगाए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पहला शिविर 17 सितम्बर को मालवीय नगर ज़ोन में आयोजित होगा, जबकि 17 अक्टूबर को सभी ज़ोनों के फॉलोअप शिविर संपन्न होंगे।

प्रादेशिक
नगर निगम ग्रेटर में बुधवार से शुरू होंगे शहरी सेवा शिविर-2025
By NyaystambhSep 16, 2025, 08:16 am0
TAGBhajan lal sharma Cmo rajasthan Government or rajasthan Jaipur breaking news Nagar nigam greater Nagar nigam heritage Nagar nigam jaipur RAJASTHAN GOV
Previous Postमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया वार्ड 84 के विकास कार्यों की स्मारिका का विमोचन
Next Postपारीक कॉलेज में शुरू हुई राजस्थान विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113