BREAKING NEWS
Search

प्रतिभा पुरोहित बनी राजस्थान अभियोजन अधिकारी एसोसिशन की दुबारा अध्यक्ष

758


जयपुर। राजस्थान अभियोजन अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 2023-25 सोमवार को न्यू कोर्ट बनीपार्क परिसर में संपन्न हुए। इन चुनावों में प्रतिभा पुरोहित दुबारा अध्यक्ष पद पर विजयी हुई। इसके साथ ही जगमोहन मीणा महासचिव, नीलम सोलंकी व शैलेन्द्र जोशी उपाध्यक्ष, राजेश कुमावत कोषाध्यक्ष, सुमित मित्तल संयोजक, किरण राठौड़ संगठन मंत्री, नरेन्द्र सिंह परमार, रेनु गुप्ता व अंजू सैनी संयुक्त सचिव पद पर विजयी हुए। प्रतिभा पुरोहित ने अपने प्रतिद्वन्द्वी पंकज शर्मा को 41 मतों से हराया। वर्ष 2021-23 में भी प्रतिभा पुरोहित अध्यक्ष पद पर रही है।



न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *