जयपुर । 20 जुलाई 2022 (न्याय स्तंभ) विश्व हिंदू परिषद की खाटू श्यामजी में आयोजित जयपुर प्रांत की बैठक में समाज सेविका सुजाता पारीक को प्रांत संयोजिका, विहिप (मातृ शक्ति) बनाया गया है। सुजाता पूर्व में भी विहिप के कई प्रकलपों में जुड़ी रही हैं। सुजाता पारीक के पति अवधेश पारीक ने अनेक वर्षों तक बजरंग दल के संयोजक और विहिप के प्रदेश प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। सुजाता पारीक ने नवीन जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि परिवारों में हिन्दुत्व संस्कारों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार से ही बच्चों में हिन्दुत्व को लेकर संस्कार दिए जाएं, तब ही हिन्दू राष्ट्र के प्रति आस्था और विश्वास पैदा हो सकेगा।

Uncategorized
सुजाता पारीक को मिली विहिप प्रांत संयोजिका(मातृ शक्ति) की जिम्मेदारी
By NyaystambhJul 20, 2022, 11:14 am0
Previous Postकोई भी लाभार्थी पैकेज के अभाव में उपचार से वंचित न रहे--प्रमुख शासन सचिव, वित्त
Next Postजयपुर-अवैध निर्माण की सील खोलने की नीति मंजूर
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113