बाड़मेर 8 मई। (न्याय स्तंभ) कोतवाली पुलिस ने 3 दिन पहले महाबार चौराहे के पास से एक युवक को अगवा कर मारपीट करने के बाद अस्पताल के सामने फेंक जाने के मामले में आरोपी गिरधारी राम जाट पुत्र चेनाराम (28) निवासी दूधु थाना धोरीमन्ना एवं चैन सिंह पुत्र चुतर सिंह (21) निवासी बलदेव नगर को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 4 मई को गांव बांद्रा थाना नागाणा निवासी नरपत सिंह राजपूत का कुछ लोग भारत मोटर्स वर्कशॉप कैलाश इंटरनेशनल होटल के पास से अपहरण करके ले गए और मारपीट कर अस्पताल के आगे पटक कर भाग गए। पीड़ित के पर्चा बयान पर 5 मई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी भार्गव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह व सीओ आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपर विजन एवं थानाधिकारी उगमराज सोनी के नेतृत्व में थाना कोतवाली से टीम गठित की गई। एसआई निम्ब सिंह मय टीम ने मामले में भरसक प्रयास कर घटना में शामिल दो आरोपियों गिरधारी राम व चैन सिंह को गिरफ्तार किया।

Previous Postजलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
Next Postदसवें पाटोत्सव पर हुआ भगवान का महाभिषेक
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113