जयपुर। 8 मार्च 2022(न्याय स्तम्भ) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राधा गोविंद मंदिर मेटल कॉलोनी अंबाबाड़ी में भाजपा महिला मोर्चा विद्याधर नगर मंडल की ओर से महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नरपत सिंह राजवी रहे। इस मौके पर राजवी ने कहा कि 21वीं सदी में महिलाओं का महत्व किसी से छुपा नहीं है आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं । उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भी महिलाएं आज सेना में उच्च पदों पर बैठी हैं ।
इस अवसर पर जयपुर शहर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सैनी, मंडल मुख्य सलाहकार अशोक जिंदल, मंडल सलाहकार आर सी अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष ताराचंद, मंडल मत्री कैलाश शर्मा, आई टी प्रभारी हरिओम सिंह एवं आजीवन सहयोग निधि संयोजक दीनदयाल नाटाणी ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में जयपुर शहर कोषाध्यक्ष ज्योति तोतला, संयोजक रेखा सेन, मंडल अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, मंडल आई टी सयोजक बीना पारीक, वार्ड 21 पार्षद प्रियंका अग्रवाल, वार्ड 8 पार्षद डॉक्टर सुमन राजवंशी, वार्ड 24 पार्षद रूप कंवर, वार्ड 27 पार्षद प्रेम देवी शर्मा, अनीता गुप्ता ,सिम्मी कोवाल, कविता कूलवाल, नीशा, सविता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, किरण, नीलम कुमावत, एडवोकेट नीमा कौशल, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।