दिनांक 30 मई 2022(न्याय स्तंभ) आदर्श विद्या मंदिर में पिछले 7 दिन से चल रही श्री भागवत कथा का समापन सामूहिक यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोचार के साथ “13 कुंडीय सामूहिक यज्ञ में सर्व समाज के 34 जोड़ों ने सामूहिक यज्ञ” में आहुतियां देकर इस धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण किया।
आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष- डॉ महावीर सिंह बलवदा ने बताया कि यह कथा गौ सेवा के लिए समर्पित रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों के द्वारा जो भी सहयोग प्राप्त होगा उससे सुरपुरा बोराज में संचालित गौ सेवा के लिए समर्पित किया गया।
उन्होंने बताया कि कथा में बालशुक सनातन जी महाराज एवं श्री श्री 1008 बाल व्यास जी महाराज का आशीर्वाद एवं सानिध्य रहा।
इस अवसर पर ग्राम वासियों के साथ साथ विनोद शर्मा, महेश भारद्वाज, रामकृष्ण शर्मा, रामनिवास सेन, बिठलेश शर्मा,रणधीर सिंह राठौड़, अजित सिंह चौहान, देवेश जी, गणपत जी, ममता जी, प्रीता सिंह चौहान, कृष्णा सैनी आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ साथ नांगल जैसा बोहरा के गणमान्य लोगों एवं मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति रही।

प्रादेशिक
जयपुर-सामूहिक यज्ञ के साथ संगीतमय श्री भागवत कथा संपन्न
By NyaystambhMay 30, 2022, 08:02 am0
Previous Postजयपुर-मेधावी छात्राओं और अध्यापिकाओं को टेबलेट किए वितरित
Next Postसांसद नवनीत राणा ने की लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113