BREAKING NEWS
Search

जयपुर-मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एलएचवी/एएनएम संघ का धरना समाप्त

46

जयपुर 24 मई 2023(न्याय स्तंभ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर महिला स्वास्थ्य दार्शिका (एल.एच.वी.) एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) संघ ऑफ राजस्थान की महिला सदस्यों ने प्रदेशाध्यक्ष कमला मीणा के नेतृत्व में मुलाकात की।

गहलोत ने उनकी मांगों को नियमानुसार पूरा कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री को निरोगी राजस्थान में सक्रिय भागीदारी निभाने का वादा किया।


न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *