कोटा। 23 दिसंबर 2021. कड़कड़ाती ठंड में गरीब और असहाय लोगों के प्रति सामाजिक सरोकार निभाते हुए प्रतीक्षा चेरिटेबल फाउंडेशन ने चाय एवं कंबल वितरित किये।
फाउंडेशन की संस्थापिका प्रतीक्षा पारीक ने बताया की नाग-नागीन मन्दिर के सामने बने रैन बसेरा में गरीब और असहाय लोगों को चाय और किशोर सागर तालाब के सामने कम्बल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रतीक्षा चैरिटेबल फाउंडेशन की संस्थापिका प्रतीक्षा, विद्या पारीक, लविशका पारीक, प्रणव हिरुदकर, शिव शर्मा, सुशील कुमार एवं मिहिर पांडे उपस्थित रहे।
प्रतीक्षा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा समय समय पर गरीब एवं बेघर लोगों के लिए अभियान चला कर उनके उत्थान के लिए कार्य किया जाता है।

प्रादेशिक
कोटा-प्रतीक्षा चैरिटेबल फाउंडेशन ने कंबल किये वितरित
By NyaystambhDec 24, 2021, 03:26 am0
Previous Postसीमा जैन स्टेट ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त
Next Postप्रतीक्षा चेरिटेबल फाउंडेशन ने निभाया सामाजिक सरोकार
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113