जयपुर. परशुराम सेना महिला वाहिनी सेवा समिति, राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने अमरावती शर्मा को महिला वाहिनी सेवा समिति का जयपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद जोशी, प्रदेश महामंत्री हेमलता पारीक, प्रदेश मिडिया प्रभारी मोनिका दुबे ने अमरावती शर्मा को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। प्रदेशाध्यक्ष ने अमरावती शर्मा को जयपुर के संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाकर समाज हित में कार्य करने के लिए कहा है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अमरावती शर्मा ने आस्वसन दिया की वो जल्दी से जल्दी महिलाओं को जोड़कर समाज हित में कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। इस मोके पर जयपुर जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमारी शर्मा, जिला मंत्री चंचल शर्मा का भी सम्मान किया गया।

Previous Postजयपुर की हर्शिका पारीक बनीं प्रदेशाध्यक्ष
Next Postदलित आदिवासी वंचित फोरम का चिंतन शिविर
Nyaystambh
न्याय की अवधारणा को सशक्त बनाने हेतु समाचार पत्र न्याय स्तम्भ के माध्यम से एक अभियान चलाया जा रहा है। आइए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आप भी हमारा साथ दीजिये। संपर्क करें-8384900113